Share Market : हरे निशान पर खुला सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट
पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम होने का असर शेयर बाजार पर भी दिखा। महीने के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेसेंक्स 493.94 अंकों की बढ़त के साथ 79,132.97 पर कारोबार करते हुए हरे निशान पर खुला।
वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 70 अंकों की गिरावट के साथ 24,703.90 पर पहुंचकर लाल निशान पर खुला। शेयर बाजार खुलने के साथ ही एनएसई निफ्टी में करीब 170 से ज्यादा अंकों की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स की बढ़त भी घटते हुए करीब 90 अंकों तक आ गई।
अवध शुगर एंड एनर्जी के शेयरों में 14.72% की वृद्धि हुई, जबकि मावाना शुगर्स के शेयरों में 5% की वृद्धि दर्ज की गई। द्वारिकेश शुगर, डालमिया भारत शुगर, बजाज हिंदुस्तान शुगर, बलरामपुर चीनी मिल्स और श्री रेणुका शुगर्स 2.10% और 3.62% के बीच बढ़े। निफ्टी बैंक 0.86% गिरकर 57,744.30 पर कारोबार कर रहा था, जो दिन के दौरान 58,068.95 के उच्च स्तर और 57,651.15 के निम्न स्तर के बीच उतार-चढ़ाव दिखाता रहा। वहीं, मंगलवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे मजबूत होकर 95.34 पर पहुंच गया।
