CRPF के जवान ने 4 साल की मासूम बच्ची के साथ किया रेप, 1 साल बाद रिटायर होने वाला था
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिले के मझौली थाना क्षेत्र में चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी CRPF में पदस्थ है और उसकी उम्र 59 वर्ष है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।
थाना प्रभारी विशाल शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटना शनिवार रात की है। 15 अगस्त को मासूम बच्ची की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि बच्ची ने अपनी मां को रोते हुए पूरी घटना बताई। मां ने बताया कि बेटी रात में घर से बाहर निकली थी, जब वह काफी देर तक नहीं आई, तो उसकी तलाश शुरू की गई।
पीड़िता की मां के अनुसार, बच्ची जब वापस आई तो, रो रही थी और उसके निजी अंगों से खून बह रहा था। बच्ची ने रोते हुए बताया कि पड़ोस के रहने वाले अंकल ने मेरा मुंह दबाया और फिर गलत काम किया। प्रभारी शर्मा ने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच-पड़ताल की गई। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। जहां अदालत ने सुनवाई के बाद उस आरोपी को जिला जेल सीधी भेजने का आदेश दिया।
कुरकुरे देने के बहाने बच्ची को बुलाया
मासूम बच्ची के परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत
मासूम ने रोते हुए मां के बताई पूरी घटना
रात में घर से बाहर निकल आई थी मासूम बच्ची
आरोपी एक साल बाद रिटायर होने वाला था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आरोपी की उम्र करीब 59 साल है। इससे पहले भी आरोपी पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोपी मौजूदा समय में जम्मू-कश्मीर में पदस्थ है। वह 20 दिन की छुट्टी में घर आया था।
