गुजरात के वडोदरा में CNG भरवाते समय जोरदार ब्लास्ट, CCTV में कैद भयावह मंजर
गुजरात के वडोदरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरवाते समय बड़ा हादसा हो गया. गाड़ी में सीएनजी भरने के दौरान अचानक उसके सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ. यह धमाका इतना भीषण था कि इसके कारण आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों के शीशे भी चकनाचूर हो गए. धमाके की यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
दुखद घटना । गुजरात के करजन शहर में सीएनजी फिलिंग स्टेशन पर कार का गैस सिलेंडर फटने से दो आदमी ज़ख़्मी हो गए ।
गैस सिलेंडर दो हिस्सों में फट गया ।😳 pic.twitter.com/As3eYtK86d— Rajak Shaikh (@imrajak_) October 2, 2026
