सैकड़ों किलोमीटर का सफर, कई घंटे लाइन में… सबसे पहला iPhone 18 Pro खरीदने वाले हुए खुश
Apple के लेटेस्ट iPhone 18 Pro सीरीज की पहली सेल शुरू हो चुकी है. दिल्ली, नोएडा और मुंबई से वीडियो सामने आए हैं, जिनमें अपने शहर का पहला iPhone 18 Pro खरीदने वाले लोगों ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है. नोएडा स्थित Apple स्टोर से पहला iPhone 18 Pro खरीदने वाले शख्स ने बताया है कि उनको इस हैंडसेट का बेसब्री से इंतजार था. वे पंजाब से सफर करके नोएडा आए हैं. लंबा सफर करने के बाद और रातभर लाइन में लगने के बाद उनको नोएडा शहर का पहला iPhone 18 Pro मिला है.
मुंबई के स्टोर पर पहला iPhone खरीदने वाले कस्टमर ने बताया है कि वे चाहते थे कि उनको उनके शहर का सबसे पहला iPhone 18 Pro खरीदने का मौका मिला और अब वे खुश हैं. उन्होंने कहा कि अब मुझे खुशी हो रही है. बेंगलुरू के ऐपल स्टोर से iPhone 18 Pro खरीदने वाले शख्स ने बताया है कि वे iPhone 13 इस्तेमाल कर रहे थे और अब उन्होंने अपना हैंडसेट अपग्रेड कर लिया है. कस्टमर ने बताया कि ऐपल की सर्विस अच्छी है और उनको स्टोर में एंटर करते ही 5 मिनट में न्यू हैंडसेट मिल गया.
#WATCH | Noida, UP: A buyer says, “I bought two iPhone 18 Pro Max. I came from Punjab and have been standing in the queue since 6 AM. Mine was the very first booking; I am the first one who has got the phone…” https://t.co/ZfhLUMhw5i pic.twitter.com/rVR3U5CNZI
— ANI (@ANI) September 18, 2026
Apple स्टोर के बाहर कई लोगों ने रातभर इंतजार किया है, ताकि वे iPhone 18 Pro को पहले दिन ही खरीद सकें. दिल्ली, मुंबई, नोएडा और बेंगलुरू जैसे शहरों में स्टोर्स के बाहर लोगों ने काफी इंतजार किया है.
iPhone 18 Pro (256) की शुरुआती कीमत 1,64,999 रुपये है. वहीं, इसके टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 3,14,900 रुपये है, जिसमें 2TB स्टोरेज मिलती है.
iPhone 18 Pro Max के बेस वेरिएंट की कीमत 1,79,900 रुपये है, जिसमें 256GB स्टोरेज मिलती है. वहीं, 2TB वेरिएंट का दाम 3,29,900 रुपये है. दोनों ही हैंडसेट ब्लैक, सिल्वर, ग्लेसियर और बरंगडी कलर में आते हैं.
