विवाद से बचना है और पाना है सम्मान? अपना लें चाणक्य की ये 5 बातें

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम सोचते हैं कि हर बात का जवाब देना जरूरी है. हमें लगता है कि चुप रहने से लोग हमें कमजोर समझ लेंगे. लेकिन, आचार्य चाणक्य इसके बिल्कुल उलट सलाह देते हैं. चाणक्य नीति के अनुसार, जीवन में कई ऐसे मौके आते हैं जहां खामोशी ही आपका सबसे बड़ा हथियार बनती है. बिना सोचे-समझे बोलना आपके मान-सम्मान और रिश्तों को नुकसान पहुंचा सकता है.

जानते हैं आचार्य चाणक्य के अनुसार वे 5 परिस्थितियां कौन-सी हैं, जहाँ चुप रहना ही सबसे बड़ी समझदारी है:

1. जब दिमाग या मन में बहुत गुस्सा हो
गुस्सा इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन है. गुस्से में सोचने-समझने की शक्ति खत्म हो जाती है. ऐसे में मुंह से गलत शब्द निकल जाते हैं जिनका बाद में पछतावा होता है. चाणक्य का मानना है कि गुस्से में हमेशा चुप रहना चाहिए. शांत होने पर आप स्थिति को बेहतर तरीके से संभाल सकते हैं.

2. जब सबके सामने आपका अपमान हो रहा हो
भीड़ में अपमानित होना किसी को अच्छा नहीं लगता. ऐसे में तुरंत जवाब देने या लड़ने का मन करता है. लेकिन, सार्वजनिक जगह पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से विवाद और बढ़ सकता है. ऐसी स्थिति में संयम रखते हुए चुपचाप वहां से निकल जाएं.

3. जहां आपकी बात की कोई कीमत न हो
अगर आप ऐसी जगह पर हैं जहाँ लोग आपकी बात सुनना ही नहीं चाहते, तो वहां बहस करने में अपनी ऊर्जा बर्बाद न करें. मूर्खों या गैर-समझदार लोगों को समझाने की कोशिश करना समय की बर्बादी है. ऐसी जगहों पर खामोश रहना ही आपके आत्म-सम्मान की रक्षा करता है.

4. जब कोई आपकी निजी जिंदगी में ताक-झांक करे
आजकल कई लोग दूसरों की पर्सनल लाइफ में दखल देना पसंद करते हैं. ऐसे लोग अक्सर आपको भड़काने वाले सवाल पूछते हैं. चाणक्य नीति कहती है कि अपनी निजी बातें हर किसी को न बताएं. ऐसे लोगों के सवालों पर चुप रहना या बात टाल देना ही सुरक्षा का सबसे अच्छा तरीका है.

5. जब आपको किसी बात की पूरी जानकारी न हो
अक्सर लोग बिना पूरी बात जाने ही अपनी राय देने लगते हैं, जो बाद में मुसीबत बन जाता है. यदि आपको किसी विषय की पूरी जानकारी नहीं है, तो उस पर प्रतिक्रिया न दें. अधूरा ज्ञान हमेशा खतरनाक होता है. ऐसे में चुप रहकर सुनना ही बुद्धिमानी है.