रूस की ओर से युद्ध लड़ रहे भारत समेत 47 देशों के नागरिक, जेलेंस्की ने UN में किया दावा

यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस भारत और 46 अन्य देशों के नागरिकों का इस्तेमाल कर रहा है। यह बात यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में कही है। उन्होंने कहा, वह यह जानकारी उन देशों को दे रहे हैं जिनके नागरिकों का रूस बर्बर सैन्य अभियान में इस्तेमाल कर रहा है। जेलेंस्की ने बताया कि यूक्रेनी सेना ने ऐसे कई देशों के लड़ाकों को युद्ध के मोर्चों से पकड़ा है। इनमें कई सैनिक उत्तर कोरियाई सेना के हैं। हाल ही में पकड़े गए दो उत्तर कोरियाई सैनिकों को दक्षिण कोरिया के हवाले किया जाएगा।

जेलेंस्की ने बताया कि जिन देशों के लोग रूस की ओर से लड़ रहे हैं उनमें भारत, उत्तर कोरिया, घाना, नेपाल, ताजिकिस्तान, यमन, केन्या, जिम्बाब्वे, क्यूबा, बेलारूस, सूडान, दक्षिण अफ्रीका और कई अन्य देशों के हैं।

इससे पहले भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने माना था कि 227 भारतीय रूसी सेना के साथ युद्ध में हैं। इन लोगों के विषय में भारत कई स्तरों पर रूस के साथ वार्ता कर रहा है। इस वार्ता का नतीजा यह हुआ 139 भारतीयों को रूसी सेना ने सेवा से मुक्त कर दिया है।