CM योगी बोले-देश में दो नमूने, एक दिल्ली, दूसरा लखनऊ मे, अखिलेश ने कहा- यह आत्मस्वीकृति
यूपी विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है विधानसभा में आज योगी आदित्यनाथ बनाम अखिलेश यादव की लड़ाई देखने को मिली. दरअसल, योगी ने एक बयान दिया कि देश में दो नमूने हैं, एक दिल्ली में और एक यहां. दिल्लीवाले जरूरी मुद्दों पर विदेश भाग जाते हैं, यही बबुआ भी करेंगे, लंदन भाग जाएंगे.दरअसल, सपा ने आज कोडीन सिरप के मामले को लेकर विधानसभा में प्रदर्शन किया था, जिसका जवाब योगी दे रहे थे कि कोडीन सिरप से यूपी में कोई मौत नहीं हुई, मौतों के मामले यूपी से बाहर के हैं.
उत्तर प्रदेश विधानसभा में कोडीन कफ सिरप पर समाजवादी पार्टी के विधायक के सवाल का जवाब देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने एसपी मुखिया अखिलेश यादव का बिना नाम लिए तंज कसा था और उन्हें नमूना बता दिया था. बिना देर किए अखिलेश ने इस बयान को लपका और एक्स पर पोस्ट करके पलटवार किया और लिखा आत्म स्वीकृति! अखिलेश ने अपने पोस्ट में लिखा कि किसी को उम्मीद नहीं थी कि दिल्ली-लखनऊ की लड़ाई यहां तक पहुंच जाएगी.
अखिलेश ने अपने पोस्ट में लिखा कि किसी को उम्मीद नहीं थी कि दिल्ली-लखनऊ की लड़ाई यहां तक पहुंच जाएगी. संवैधानिक पदों पर बैठे लोग आपस में कुछ तो लोक-लाज रखें और मर्यादा की सीमा न लांघे. भाजपाई अपनी पार्टी के अंदर की खींचातानी को चौराहे पर न लाएं. कहीं कोई बुरा मान गया तो वापस जाना पड़ेगा.
