नीलाम हो रहा है दुनिया का सबसे महंगा टॉयलेट, 101 किलो सोने से बना, इतनी है कीमत…

आपने भले ही सोने के टॉयलेट के बारे में न सोचा हो लेकिन अब ऐसी ही एक बेशकीमती टॉयलेट शीट (कमोड) की नीलामी होने जा रही है. ठोस सोने से बने इस अनोखे टॉयलेट का रिजर्व प्राइस ही 10 मिलियन डॉलर रखी है. आज एक डॉलर 88 रुपये का है. इस तरह इस टॉयलेट की न्‍यूनतम कीमत 88 करोड़ रुपये होती है. इस टॉयलेट को अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को तोहफे में देने की भी कोशिश की गई थी, लेकिन ट्रंप ने यह गिफ्ट स्‍वीकार नहीं किया था.

मशहूर इटैलियन कलाकार मॉरिजियो कैटेलन ने सोने के इस टॉयलेट को बनाया है. इसका नाम ‘अमेरिका’ है. 101 किलो सोने से बने इस टॉयलेट की नीलामी Sotheby’s अगले महीने करेगा. यह केवल एक कलाकृति नहीं, बल्कि एक पूरी तरह से फंक्शनल टॉयलेट है. यह 2019 में इंग्लैंड के Blenheim Palace से चोरी हुए प्रसिद्ध सोने के टॉयलेट की हूबहू प्रति है. कैटेलन दुनिया के सबसे सफल समकालीन कलाकारों में से एक हैं. कैटेलन ने एक बार कहा था कि उनकी कलाकृतिAmerica” अमीरी और दिखावे पर व्यंग्य है. “आप चाहे $200 का लंच करें या $2 का हॉटडॉग, अंत में नतीजा टॉयलेट में एक जैसा ही होता है.”

‘अमेरिका’ नाम के इस सोने के टॉयलेट के दो संस्करण 2016 में बनाए गए थे. एक वर्जन चोरी हो चुका है जबकि एक संस्करण 2017 से एक अज्ञात संग्राहक के पास है, जिसे अब नीलामी में बेचा जाएगा. इसे न्यूयॉर्क के Guggenheim म्यूजियम में भी प्रदर्शित किया गया था, जहां 1 लाख से अधिक लोगों ने इसे देखने और इस्तेमाल करने के लिए आए. इसे म्यूजियम के एक वॉशरूम में ही इंस्टॉल किया गया था ताकि लोग इसका वास्तविक अनुभव ले सकें. इस टॉयलेट का इस्तेमाल किया, जिसमें हर आदमी को इसे इस्‍तेमाल करने के लिए 3 मिनट का समय दिया गया था.