40 पैसे किलो दाम मिला तो मुफ्त में बांटी प्याज, सीहोर में किसानों का अनोखा विरोध

सीहोर जिले के ग्राम चंदेरी में प्याज के दाम गिरने से परेशान किसानों ने आज सोमवार सुबह भोपाल-बिलकिसगंज हाईवे पर राहगीरों को मुफ्त में प्याज बांटी। किसानों का कहना था कि कम कीमत पर बेचने से अच्छा है कि यह किसी के कामजाए। प्याज के दाम 40 पैसे प्रति किलो तक गिरने से किसान इतने मजबूर हो गए कि उन्होंने भोपाल-बिलकिसगंज हाईवे पर राहगीरों को रोक-रोककर अपनी पूरी प्याज मुफ्त में बांट दी। किसानों ने कहा, “फेंकने से अच्छा है कि किसी के काम आ जाए।” यह घटना उस दर्द की पराकाष्ठा है, जब किसान की साल भर की मेहनत सड़क पर बिखर जाती है।

गुरुवार को चंदेरी के किसानों ने हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर दी और गुजरने वाले दोपहिया-चारपहिया वाहनों को रोककर प्याज की बोरी थमा दी। कई राहगीरों ने आंसू पोछते हुए प्याज ली, तो कई ने किसानों के साथ गले मिलकर उनका दर्द बांटा। समाजसेवी एमएस मेवाड़ा ने वनइंडिया हिंदी से कहा, “यह सिर्फ प्याज नहीं, किसान का खून है जो 40 पैसे किलो बिक रहा है। सरकार भावांतर में प्याज खरीदे, वरना किसान सड़क पर उतर आएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed