Gold Silver Price Today : चांदी ₹5000 महंगी, सोने में गिरावट, जाने ताजा भाव

सोने की कीमत में शुक्रवार को गिरावट आई है जबकि चांदी महंगी हुई है। एमसीएक्स पर सुबह के सत्र में ट्रेडिंग बंद है। शाम 5 बजे से रात 11.30 तक इसमें कमोडिटी ट्रेडिंग होगी। पिछले सत्र में 5 जून की डिलीवरी वाला सोना 114 रुपये की तेजी के साथ 1,51,225 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। इसी तरह 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी भी 173 रुपये की तेजी के साथ 2,44,638 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई।

आज सोने की कीमत में गिरावट आई है। 24 कैरेट वाला सोना 380 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,350 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट वाला सोना 350 रुपये की गिरावट के साथ 1,39,650 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। 18 कैरेट वाला सोना 290 रुपये फिसलकर 1,14,260 रुपये पर आ गया। चांदी की कीमत में तेजी आई है और यह 5,000 रुपये की तेजी के साथ 2,55,000 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है।