दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, कई इलाकों में गिरे ओले
दिल्ली, नोएडा समेत पूरे एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। दिल्ली, नोएडा समेत एनसीआर के कई इलाकों में ओले भी गिर रहे हैं। आकाश में घने बादल छाए रहने से ही दिन में अंधेरा जैसा दिख रहा है। जानकारी के मुताबिक दोपहर बाद आकाश में अचानक बादल छा गए और हवाएं चलने लगी। 3.30 बजे के बाद झमाझम बारिश होने लगी। इससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रहने वाले लाखों लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली और नोएडा में शाम को बारिश के दौरान ओलावृष्टि हुई है। अचानक मौसम बदलने के कारण भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। एनसीआर में तेज हवाएं भी चल रही हैं। दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है।
इससे पहले मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा था कि गुरुवार को दोपहर बाद से बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। एनसीआर में तेज़ हवाएं चलेंगी। हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है और दोपहर बाद या शाम के समय 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
