मुंबई में भारी बारिश से तबाही.. रास्तों पर लगा ट्रैफिक जाम, कई इलाकों में भरा पानी

महाराष्ट्र : मुंबई में बीते कई दिनों से जोरदार बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश से मुंबई के लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यहां मौसम विभाग ने बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश के कारण शॉर्ट सर्किट, पेड़ गिरने और इमारत ढहने के मामले सामने आ रहे हैं। सड़कों के जलमग्न होने के कारण यातायात प्रभावित है। कई मार्गों पर भारी जाम लगा हुआ है। शहर के कई इलाकों में पानी भरा होने के कारण लोगों को ऑफिस जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा है। रोजमर्रा के कार्य करना मुश्किल हो गया है मौसम विभाग ने मुंबई में दो दिन 18 और 19 अगस्त को आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि यहां 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और जोरदार बारिश होगी। इससे लोगों की मुसीबत और बढ़ने वाली है। बता दें कि मुंबई के साथ महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भी बारिश ने तबाही मचाई हुई है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज महाराष्ट्र में विभिन्न अलर्ट जारी किए गए हैं। कहीं बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं कहीं ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार बात करें तो रायगढ़, रत्नागिरी, पुणे, कोल्हापुर और सतारा में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पालघर, ठाणे, मुंबई, जलगांव, छत्रपति संभाजी नगर, जालना, बीड़, अमरावती, चंद्रपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और नागपुर, बांद्रा, अकोला, धराशिव, सोलापुर, पुणे, नासिक, धुले आदि में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *