2025 विमेंस हॉकी एशिया कप में भारत की पहली हार, सुपर-4 स्टेज में चीन 4-1 से जीता

2025 विमेंस हॉकी एशिया कप में भारत को पहली हार मिली है। गुरुवार को मेजबान चीन ने सुपर-4 स्टेज के मुकाबले में भारत को 4-1 से हरा दिया। इस हार के साथ भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल के दूसरे पायदान पर खिसक गई। वहीं चीन पहले स्थान पर आ गई। विमेंस हॉकी एशिया कप चीन के हांगझोउ शहर में खेला जा रहा है। भारत की ओर से इकलौता गोल मुमताज खान ने किया। चीन से जो मिरोंग ने दो गोल दागे। वहीं चेन यंग और तान जिनझुआंग ने एक-एक गोल कियाभारत का अगला मैच जापान के खिलाफ शनिवार दोपहर 2:15 बजे से खेला जाएगाअगर भारत को टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचना है तो टीम को हर हाल में यह मैच जीतना ही होगा। पहले क्वार्टर के तीसरे ही मिनट में चीन ने मुकाबले में बढ़त ले ली। टीम से जो मिरोंग ने गोल किया। चीन के लगातार अटैक की वजह से भारत के डिफेंस में चूक हुई। यहां चीन को फ्री हिट मिला और उन्होंने तेजी से अटैक किया। गेंद सर्कल में पहुंचकर गोल के सामने कट हुई।

डैन वेन का शॉट गोलकीपर बिचू ने रोक लिया, लेकिन रिबाउंड पर भारतीय डिफेंडर ज्योति क्लियर करने की कोशिश में चूक गईं और गेंद सीधे मिरोंग के पास चली गई। चीन की नंबर-18 खिलाड़ी जो मिरोंग ने आसानी से गेंद को गोलपोस्ट में भेज दिया। मैच के 10वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। उदिता ने लो स्लैप शॉट मारी, लेकिन चीन की डिफेंडर ने उसे अच्छी तरह रोककर खतरा टाल दिया। इसके बाद नवनीत को शॉट का मौका मिला, जिससे पहले पेनल्टी कॉर्नर दिया गया था, लेकिन चीन ने रिव्यू लेकर फैसला पलटवा दिया। कुछ देर बाद भारत ने मिडफील्ड में गेंद छीनी और शानदार मूव बनाया। नवनीत ने दाएं छोर पर कप्तान सलीमा को पास दिया। सलीमा से गेंद सियामी तक पहुंची, जिन्होंने शानदार स्किल दिखाकर शॉट लगाया, लेकिन चीनी गोलकीपर वू सुरोंग ने बेहतरीन बचाव कर लिया। भारत और चीन की टीम दूसरे क्वार्टर में गोल नहीं कर सकी। इस क्वार्टर में भारत ने शानदार खेल दिखाया और लगातार 2 मिनट में दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए। लेकिन टीम यहां भी गोल नहीं कर सकी। हाफ टाइम तक स्कोर चीन के पक्ष में 1-0 रहा।

तीसरे क्वार्टर के पहले ही मिनट में चीन ने गोल दागकर बढ़त दोगुनी कर ली। भारतीय डिफेंडर वैष्णवी पहले हाफ में एक गलती से बच गई थीं, लेकिन इस बार उनकी चूक का खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा। उन्होंने गेंद को जोर से आगे मारकर चीनी प्रेस तोड़ने की कोशिश की, लेकिन शॉट ब्लॉक हो गया और गेंद सीधे चीन की चेन यांग के पास पहुंच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed