असम में भारत का सबसे लंबा भूकंपरोधी पुल तैयार, 100 साल चलेगा

असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर उत्तरी और दक्षिणी गुवाहाटी को जोड़ने वाला पहला 6-लेन एक्स्ट्राडोसेड ब्रिज या ‘महासेतु’ बनकर तैयार है। यह पुल न केवल असम बल्कि देश के लिए भी खास है, क्योंकि यह भारत का सबसे लंबा एक्स्ट्राडोसेड पुल होगा। पुल को भूकंप-रोधी तकनीक से डिजाइन किया गया है और इसकी अनुमानित उम्र 100 वर्ष है। असम का यह क्षेत्र भूकंप जोन-6 में आता है, ऐसे में पुल में विशेष पेंडुलम सिस्टम लगाया है, जो भूकंप के झटकों को सहन कर उन्हें नीचे की ओर स्थानांतरित कर देता है। एक्स्ट्राडोसेड पुल गर्डर और केबल दोनों तकनीक पर आधारित होता है। इससे पारंपरिक पुलों की तुलना में ज्यादा मजबूत और किफायती भी होता है। पुल का निर्माण कार्य करीब 99% पूरा हो गया है। संभावना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने इसका उद्धाटन करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *