तलाक के बाद पहली बार साथ काम करेंगे करण-जेनिफर? करण जौहर के शो में लेंगे एंट्री

जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर एक समय टेलीविजन की मशहूर जोड़ी हुआ करते थे। दोनों ने शादी की थी, लेकिन कुछ समय बाद उनका रिश्ता खत्म हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि तलाक के करीब 11 साल बाद ये दोनों एक बार फिर साथ नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट करण जौहर के अपकमिंग रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ में नजर आ सकते हैं। दोनों ने इस शो का हिस्सा बनने के लिए हामी भर दी है। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से कंटेस्टेंट्स की ऑफिशियल लिस्ट जारी नहीं की गई है। कहा जा रहा है कि राज कुंद्रा, रफ्तार, अपूर्वा मुखीजा, मुनव्वर फारुकी, उर्फी जावेद, करण कुंद्रा और जैस्मीन भसीन जैसे कई चर्चित चेहरे भी इस शो में दिखाई दे सकते हैं। यह शो इंटरनेशनल लेवल पर ड्रामा, झगड़े और कभी ना खत्म होने वाले विवाद के लिए जाना जाता है। 12 जून से यह शो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा।
जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर पहली बार टीवी शो दिल मिल गए में साथ नजर आए थे। इसी शो के दौरान दोनों के अफेयर की खबरें भी सामने आई थीं। कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, उन्होंने साल 2012 में शादी कर ली थी। हालांकि, शादी के सिर्फ दो साल बाद ही दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया। तलाक के बाद करण की मुलाकात बिपाशा बसु से ‘अलोन’ फिल्म के सेट पर हुई थी। दोनों ने एक साल बाद 30 अप्रैल 2016 को शादी की थी। अब कपल की एक बेटी भी है। वहीं, जेनिफर विंगेट ने अब तक दोबारा शादी नहीं की है।