केएल राहुल का छठा IPL शतक, नीतीश 91 रन बनाकर आउट, 220 रन की साझेदारी टूटी

IPL 2026 का 35वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। दिल्ली ने 18.3 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 250 रन बना लिए हैं। केएल राहुल क्रीज पर हैं। केएल राहुल शतक लगा चुके हैं। नीतीश राणा 91 और पथुम निसांका 11 रन बनाकर आउट हुए।

पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स 6 मैचों में 11 अंकों के साथ टॉप पर है। टीम ने 5 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता के खिलाफ एक मैच बारिश से धुल गया था। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ छठे स्थान पर है।