महाराष्ट्र : बेकाबू बस ने सामने से आ रहे ऑटो को रौंदा, बिछ गईं 6 लाशें, इनमें 7वीं की छात्रा भी शामिल

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में बुधवार दोपहर एक रूह कंपा देने वाला सड़क हादसा हुआ। वरूड–आष्टी मार्ग पर स्थित राजुरा बाजार इलाके में एक तेज रफ्तार शिवाई बस ने सामने से आर रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में ऑटो में सवार 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों में 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा भी शामिल है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए और बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पंचनामा व आगे की जांच शुरू कर दी है। हादसे का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है और बस चालक से पूछताछ की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed