सबसे महंगा दूध, 20 लाख रुपए प्रति लीटर है कीमत, एक चम्मच भी है बेशकीमती!

दुनिया में कई अनोखी और महंगी चीजें हैं, लेकिन दूध की बात करें तो आमतौर पर गाय, भैंस या बकरी का दूध ही याद आता है. लेकिन क्या जानते हैं कि दुनिया का सबसे महंगा दूध एक छोटे से जानवर का है. चुहिया (माउस) का दूध दुनिया में सबसे महंगा आता है. इसकी कीमत 20 लाख रुपये प्रति लीटर तक बताई जाती है. सुनकर हैरानी होती है ना?ज्यादातर लोग सोचते हैं कि शेरनी, बाघिन या हथिनी का दूध सबसे महंगा होगा, लेकिन हकीकत कुछ और ही है. चुहिया का दूध ना सिर्फ दुर्लभ है बल्कि निकालना भी बेहद मुश्किल काम है.

वैज्ञानिकों के अनुसार, एक लीटर चुहिया का दूध इकट्ठा करने के लिए लगभग 4000 चुहियों का दूध निकालना पड़ता है. एक चुहिया से एक बार में सिर्फ आधा चम्मच या उससे भी कम दूध मिल पाता है. दरअसल, चुहिया बहुत छोटी होती है, इसलिए उसका दूध उत्पादन भी बेहद कम होता है. मादा चुहिया अपने बच्चों को दूध पिलाती है, लेकिन वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं में इसे विशेष मशीनों की मदद से निकाला जाता है. यह प्रक्रिया समय लेने वाली, श्रमसाध्य और महंगी होती है. यही वजह है कि इसकी कीमत आसमान छूती है. इस दूध में खास पोषक तत्व पाए जाते हैं जो मानव स्वास्थ्य और मेडिकल रिसर्च के लिए बहुत उपयोगी हैं. इसमें हाई प्रोटीन, एंटीबॉडीज और अन्य कंपाउंड्स होते हैं जो कैंसर रिसर्च, इम्यूनिटी स्टडी और दवाओं के विकास में मदद करते हैं. यही कारण है कि फार्मास्यूटिकल कंपनियां और रिसर्च लैब्स इसे बेशकीमती मानती है.

चुहिया का दूध निकालने के लिए विशेष तरीके अपनाए जाते हैं. सामान्य तरीके से दूध नहीं निकलता. वैज्ञानिक छोटी-छोटी मशीनों का इस्तेमाल करते हैं. एक चुहिया दिन में बहुत कम दूध देती है और बार-बार निकालने से जानवर पर स्ट्रेस भी पड़ता है. यही वजह है कि बड़े पैमाने पर इसका उत्पादन संभव नहीं है. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि यह दूध आम लोगों के लिए नहीं बल्कि वैज्ञानिक उद्देश्यों के लिए है. अगर कभी व्यावसायिक रूप से उपलब्ध हुआ तो भी आम आदमी की पहुंच से बाहर रहेगा.