दंतेवाड़ा में एक साथ 71 नक्सलियों का सरेंडर, 30 पर है 64 लाख रुपए का इनाम, इनमें 21 महिला

छ्त्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर कुल 71 माओवादियों ने सरेंडर किया है। इनमें 21 महिला और 50 पुरुष नक्सली शामिल हैं। 30 पर 64 लाख रुपए का इनाम घोषित है। सरेंडर करने वालों में DVCM और ACM रैंक के नक्सली हैं। सभी नक्सलियों ने दंतेवाड़ा एसपी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
इनमें 50 पुरुष और 21 महिलाएं शामिल है। आत्मसर्मपित नक्सलियों में सबसे बड़ा इनाम बामन मड़काम पर था, जो लंबे से पुलिस-नक्सलियों के बीच होते आ रहे मुठभेड़ में शामिल रहा है। दंतेवाड़ा पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सभी नक्सलियों ने हथियार डाल दिए। इस दौरान उन्होंने समाज की मुख्यधारा में लौटकर शांति और विकास की राह पर चलने की इच्छा जताई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत लाभ प्रदान किया जाएगा। सुरक्षा बलों का मानना है कि इस कदम से नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगेगा और बाकी नक्सली भी हिंसा छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित होंगे।