कल आसमान में दिखेगा दुर्लभ Blue Moon, फिर लगेगा लंबा सूर्य ग्रहण!

साल 2026 खगोल प्रेमियों के लिए बहुत ही खास होने वाला है. इस साल आसमान में कई दिलचस्प घटनाएं होने जा रही हैं. एक ओर जहां 31 मई की रात आसमान में दुर्लभ ब्लू मून दिखाई देगा, तो वहीं 12 अगस्त को लगने जा रहा है लंबा सूर्य ग्रहण. आसमान में होने वाली घटनाओं में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के मन में यह सवाल आ रहा है कि ये दुर्लभ नजारे भारत में दिखाई देंगे या नहीं. अगर दिखाई भी देंगे तो इनकी टाइमिंग क्या होगी? तो  जानते हैं, इन घटनाओं से जुड़ी सारी जानकारी.

मई का महीना आकाश में होनी घटनाओं को लेकर बहुत ही खास है. इस महीने में दो बार पूरा चांद दिखाई देगा. यानी एक ही महीने में दो बार पूर्णिमा होगी. यह घटना बहुत कम देखने को मिलती है, इसलिए खगोल विज्ञान में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए यह बहुत ही खास माना जा रहा है.

जब किसी एक ही महीने में दो बार पूर्णिमा पड़ती है, तो दूसरी पूर्णिमा पर दिखने वाले चांद को ब्लू मून कहा जाता है. सामान्य तौर पर हर महीने सिर्फ एक ही बार पूर्णिमा होती है, लेकिन चंद्रमा के लगभग 29.5 दिनों के चक्र और कैलेंडर की तारीखों के मेल के कारण कभी-कभी ऐसा संयोग बन जाता है कि एक ही महीने में दूसरी बार भी पूरा चांद दिखाई देता है. इसी दूसरी पूर्णिमा को ब्लू मून कहते हैं. बता दें कि ब्लू मून का संबंध चांद के रंग से नहीं, बल्कि उसके समय से होता है.