ग्वालियर : रिटायर्ड एयरफोर्स ऑफिसर से 9.87 लाख की साइबर ठगी

ग्वालियर में एयरफोर्स से रिटायर्ड वारंट ऑफिसर 79 वर्षीय घनश्याम दत्त शुक्ल ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। आरोप है कि ठग ने खुद को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की हेड ब्रांच का अधिकारी बताकर उनसे बातचीत की और लाइफ सर्टिफिकेट बनाने के नाम पर झांसे में ले लिया। घटना 30 दिसंबर 2025 की है, जब शुक्ल फेसबुक पर रील देख रहे थे। रील खत्म होते ही उनके मोबाइल पर कॉल आया। कॉलर ने भरोसा दिलाया कि उसे उनका लाइफ सर्टिफिकेट बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। बातचीत के दौरान उसने उन्हें YONO ऐप डाउनलोड करवाया और चालाकी से पिन नंबर पूछ लिया। इसके बाद उनके खाते से 9.87 लाख रुपए निकाल लिए गए।

ठगी के बाद जनवरी 2026 में पीड़ित का मोबाइल भी चोरी हो गया। उन्होंने हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर गोला का मंदिर थाना पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कथित कॉलर ने पीड़ित के मोबाइल में YONO ऐप डाउनलोड करवाया। जब पीड़ित ने शक जताया कि कहीं धोखाधड़ी तो नहीं होगी, तो उसने भरोसा दिलाया कि वह सिर्फ सेवा के लिए कॉल कर रहा है। बातों में उलझाकर उसने पिन नंबर हासिल कर लिया और चार किश्तों में खाते से 9 लाख 87 हजार रुपए निकाल लिए।

ठगी के बाद मोबाइल भी चोरी हुआ ठगी का शिकार होने के बाद 1 जनवरी 2026 को पीड़ित का मोबाइल भी चोरी हो गया। बाद में जब वह बैंक पहुंचे तो फ्रॉड का पता चला। बैंक से जानकारी लेने के बाद उन्होंने हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर गोला का मंदिर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का बयान थाना पुलिस के अनुसार हेल्पलाइन पर ई-जीरो एफआईआर दर्ज हुई थी, जिसके बाद मामला उनके पास आया है और अब इसकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed