पाकिस्तान तक पहुंचा सलमान की डांट का असर! कटरीना की बॉडी शेमिंग करने वाले शख्स ने मांगी माफी, Video
कटरीना कैफ को जिन भी लोगों ने गणपति सेलिब्रेशन के दौरान बढ़े वजन के लिए ट्रोल किया था, आज वो सब माफी मांगते दिखाई दे रहे हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह सुपरस्टार सलमान खान हैं, जिन्होंने बिग बॉस 20 के दौरान बिना एक्ट्रेस का नाम लिए ट्रोल्स को जमकर फटकार लगाई थी. सलमान की डांट का असर इतना जबरदस्त हुआ है कि अब पाकिस्तानी भी कटरीना से माफी मांग रहे हैं.
पाकिस्तान के एक आरजे डॉ. एजाज वारिस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो सलमान के वीकेंड का वार वाले एपिसोड की क्लिप शेयर कर रहे हैं. इसपर उन्होंने बोल्ड अक्षरों में ‘सॉरी कटरीना कैफ’ लिखते हुए एक्ट्रेस की ट्रोलिंग पर माफी मांगी. एजाज ने लिखा- मैं दिल से कटरीना कैफ से अपने हालिया बयान के लिए माफी मांगता हूं. कल बिग बॉस पर सलमान खान की बात सुनने के बाद मैंने इस बारे में सोचा और महसूस किया कि मेरी बातों से कटरीना और उनके कई फैंस को ठेस पहुंची होगी.
‘मेरा मकसद कभी भी बॉडी शेमिंग करना नहीं था. मैं सलमान खान और उन सभी लोगों से भी माफी मांगता हूं, जिन्हें मेरी बातों से बुरा लगा. कभी-कभी बात कहते हुए शब्द गलत निकल जाते हैं, और मुझे अपनी कही बात का सच में अफसोस है.’ पाकिस्तानी आरजे ने अपने वीडियो में ये कहा है कि सलमान ने उनका जिक्र करते हुए कटरीना का मुद्दा उठाया.
उनका कहना है- मैं सलमान खान का बिग बॉस वाला एक क्लिप देख रहा था, जिसमें उन्होंने मेरा जिक्र करते हुए कहा कि मुझे कटरीना के बारे में ऐसी बातें नहीं कहनी चाहिए थीं. ये देखने के बाद मुझे भी लगा कि मुझे वो सारी बातें नहीं कहनी चाहिए थीं. मैं सलमान और कटरीना दोनों का बहुत बड़ा फैन हूं, लेकिन पता नहीं उस रिकॉर्डिंग में मैंने किस फ्लो में आकर वो बातें कह दीं. मैंने वीडियो के हुक के लिए बस थोड़ा मजाक किया था, लेकिन मेरी बातों से बहुत से लोगों को बुरा लगा है.
‘कटरीना कैफ, अगर मेरी बातों से आपको दुख पहुंचा है तो मैं दिल से माफी मांगता हूं. साथ ही उन सभी लोगों से भी माफी मांगता हूं, जिनका मेरी रील देखकर दिल दुखा है. मुझे पता है कि मैंने ये बात बहुत कैजुअल तरीके से कही थी और मेरा मकसद बिल्कुल भी बॉडी शेमिंग करना नहीं था. लेकिन मुझे नहीं पता कि उस वक्त किस फ्लो में मैंने वो शब्द कह दिए. मेरी बातों से लोगों को बुरा लगा होगा, लेकिन मेरा इरादा कभी भी किसी को बॉडी शेम करने का नहीं था. सलमान और कटरीना, आप दोनों ऐसे ही धमाल मचाते रहिए.’
सलमान ने शनिवार के वीकेंड का वार में सीधे तौर पर तो नहीं, मगर कटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर कहा था कि आजकल एक्ट्रेस को काफी ट्रोल किया जा रहा है. प्रेग्नेंट होने के बाद सबका वजन बढ़ता है, अभी वो अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहती हैं. एक बार वो फिल्मों में काम करना शुरू करेंगी, तो अपने आप फिट हो जाएंगी.
