CG : मैदान में मुरूम डालने SDO ने 1 लाख रिश्वत मांगी, पलारी जनपद पंचायत में कैश लेते पकड़ाया

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पलारी पंचायत का एसडीओ रिश्वत लेते पकड़ाया है। ग्राम पंचायत भवानीपुर के स्कूल के खेल मैदान में मुरूम बिछाया जाना था। इस काम में 10 लाख का खर्च था। एसडीओ गोपाल कृष्ण शर्मा ने जल्दी फाइल आगे बढ़ाने के एवज में सरपंच से 1 लाख की डिमांड की थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने एसीबी से शिकायत कर दी।गांव के उपसरपंच फागू सेन ने काम करवाने के लिए पूरा पैसा दे दिया था। आखिरी किस्त 25 हजार देने पहुंचे तो एसीबी ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। गोपाल कृष्ण शर्मा पलारी पंचायत में पहले सब इंजीनीयर था। हाल ही में वह प्रमोट होकर ग्रामीण यांत्रिकी विभाग में एसडीओ बना था। मामला गिधपुरी थाना का है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed