Share Market : घरेलू शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 116 अंक गिरा, निफ्टी 26,145

भारतीय शेयर बाजार ने आज मंगलवार को लगभग सपाट शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 116.57 अंक गिरकर 85,450.91 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 27.15 अंक गिरकर 26,145.25 पर पहुंच गया। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि छुट्टियों के कारण छोटा सप्ताह होने से व्यापारिक मात्रा में कमी रहने की उम्मीद है। शुरुआती कारोबार में विदेशी निवेशकों (एफआईआई) की निकासी और घरेलू शेयर बाजारों में कमजोर शुरुआत के बीच रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 5 पैसे गिरकर 89.73 पर आ गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *