Share Market : भारतीय शेयर बाजार में दिखी तेजी. सेंसेक्स 116 अंक चढ़ा, निफ्टी 26,217
वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुझान और घरेलू संस्थागत निवेशकों द्वारा लगातार खरीदारी के चलते आज बुधवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखी गई। हालांकि बाजार लाल निशान पर खुला लेकिन बाद इसमें बढ़त देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 115.8 अंक चढ़कर 85,640.64 पर पहुंच गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 40.7 अंक बढ़कर 26,217.85 पर पहुंच गया। आरबीआई की बड़ी तरलता घोषणा और विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की कमजोरी के कारण बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे बढ़कर 89.51 पर पहुंच गया।
