Stock Market : सेंसेक्स 130 अंक चढ़ा, निफ्टी 26200 के करीब

नए साल के दूसरे दिन शेयर बाजार में आज सीमित दायरे में कारोबार देखने को मिला, लेकिन शुरुआती तेजी ने निवेशकों का भरोसा बनाए रखा। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स 110.34 अंक की बढ़त के साथ 85,298.94 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी भी 46.45 अंक चढ़कर 26,193.00 पर कारोबार करता नजर आया। बाजार की चौड़ाई सकारात्मक रही। कुल 1,351 शेयरों में तेजी दर्ज की गई, जबकि 871 शेयरों में गिरावट आई और 156 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी पर मारुति सुजुकी, हिंदाल्को इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी, टाटा स्टील और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख गेनर्स के तौर पर उभरे।