स्विटजरलैंड में ग्लेशियर के फटने से आए बर्फ के तूफान में बह गया पूरा गांव

दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक स्विटजरलैंड में एक ग्लेशियर के फटने से आए बर्फ के तूफान में पूरा गांव बह गया. स्विस आल्प्स में आई इस तबाही में ब्लैटन नाम का गांव पूरी तरह तबाह हो गया. पहाड़ों से टूटकर नीचे आते ग्लेशियर का खौफनाक वीडियो भी ड्रोन कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है स्विस राष्ट्रीय प्रसारक एसआरएफ ने भी इस घटना का ड्रोन फुटेज साझा किया है. यह आपदा बीते बुधवार, 28 मई को आई. दोपहर में ग्लेशियर का एक बड़ा हिस्सा टूट गया. हालांकि इस समय गांव में कम लोग थे इसलिए सिर्फ एक व्यक्ति की जान गई है. अगर ये आपदा रात में आई होती को तबाही बेहद भयंकर हो सकती थी. सोशल मीडिया पर गांव में तबाही आने से पहले और बाद की तस्वीरें बड़े पैमाने पर तैर रही हैं. इन तस्वीरों हादसे की भयावहता देखी जा सकती है. जहां एक हंसता-खेलता गांव बसा था वहां अब बस केवल गंदगी और कीचड़ है. पूरे गांव में मलबा फैला है. बर्फ के भयंकर तूफान कुछ घरों को पूरी तरह जमींदोज कर दिया तो कुछ को अपने साथ बहा लेकर ले गया.

जानकारी के अनुसार, ब्लैटन गांव में 300 निवासी रहते हैं. अच्छी बात ये रही कि इस संभावित हादसे के बारे में पहले ही अंदाजा लगा लिया गया था इसलिए गांव को 19 मई को ही खाली करा लिया गया था. हालांकि इतनी जल्दी केवल लोगों को ही निकाला जा सका. घर में रखे सामान और मेहनत से बनाए गए मकान पूरी तरह बर्बाद हो गए.