बिलासपुर जोन की 18 ट्रेनें 19 दिन कैंसिल, 20 गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट, 2 के रूट बदले गए
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर जोन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए आने वाले दिन मुश्किलों भरे हो सकते हैं. रेलवे ने अधोसंरचना विकास और मेंटेनेंस कार्यों के चलते बिलासपुर, रायपुर और नागपुर रेल मंडलों की कुल 18 ट्रेनों को रद्द करने का निर्मण लिया है. इनमें रायपुर मंडल की 8 पैसेंजर ट्रेनें और नागपुर मंडल की 10 प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं. यह रेल ब्लॉक 3 मई से शुरू होकर 22 मई तक अलग-अलग तारीखों में प्रभावी रहेगा. ट्रेनों के रद्द होने से रायगढ़, कोरबा, गेवरा रोड और बिलासपुर से रायपुर-इतवारी की ओर जाने वाली हजारो यात्रितों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. रेलवे प्रशासन के अनुसार, नागपुर मंडल के गोंदिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर मेंटेनेंस का काम किया जाना है, जिसके चलते डाउन मेन लाइन करीब 20 दिनों तक प्रभावित रहेगी. इसके साथ ही रायपुर मंडल के निपानिया-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. इन दोनों ही तकनीकी कारणों से रेलवे ने ब्लॉक लिया है, जिसके चलते गाड़ियों के परिचालन में बड़े बदलाव किए गए हैं. कुल 18 ट्रेनें रद्द, 20 शॉर्ट टर्मिनेट और 2 गाड़ियों के मार्ग बदले गए हैं.
रायपुर और बिलासपुर के बीच चलने वाली मेमू और पैसेंजर ट्रेनों पर ब्लॉक का सीधा असर पड़ेगा. 3 और 6 मई को रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर (68728/68719), बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू (68734/68733) और कोरबा-रायपुर पैसेंजर (58203) रद्द रहेंगी. इसके अलावा रायपुर-बिलासपुर मेमू (58202) और इतवारी-रायपुर पैसेंजर (58206) को 4 मई के लिए कैंसिल किया गया है.
नागपुर मंडल में ब्लॉक के कारण टाटा-इतवारी एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें लंबे समय के लिए रद्द रहेंगी.ट्रेन नंबर 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 3 से 22 मई तक और 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस 5 से 24 मई तक पूरी तरह रद्द रहेगी. वहीं डोंगरगढ़-गोंदिया, गोंदिया-इतवारी और इतवारी-बालाघाट के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनें (68711 से 68716) भी 3 मई से 22 मई के बीच पटरी पर नहीं उतरेंगी, जिससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी.
ब्लॉक की वजह से 20 ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले ही खत्म किया जा रहा है. प्रमुख रूप से बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस (15231-15232) अब गोंदिया के बजाय दुर्ग तक ही चलेगी और वहीं से वापस लौटेगी. इसी तरह मुंबई से आने वाली विदर्भ एक्सप्रेस (12105-12106) अजनी स्टेशन तक ही संचालित होगी, यानी अजनी और गोंदिया के बीच यह ट्रेनें रद्द रहेगी. झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू भी 3 से 6 मई को सिर्फ बिलासपुर तक ही चलाई जाएगी. वहीं जबलपुर से गोंदिया के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों के रूट को भी छोटा किया गया है. ट्रेन नंबर 51707-51708 जबलपुर-गोंदिया पैसेंजर अब केवल ब्रह्मापुरी तक ही चलेगी. इसी प्रकार गोंदिया से तिरोड़ी, कटंगी और बालाघाट से जोड़ने वाली पैसेंजर ट्रेनें (68813, 68809, 788803) भी गोंदिया नहीं पहुंचेंगी, ये ट्रेनें ब्रह्मपुरी स्टेशन पर ही समाप्त और वहीं से शुरू की जाएंगी. गोंदिया से ब्रह्मपुरी के बीच का सफर यात्रियों को अन्य साधनों से तय करना होगा. वहीं जबलपुर से गोंदिया के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों के रूट को भी छोटा किया गया है. ट्रेन नंबर 51707-51708 जबलपुर-गोंदिया पैसेंजर अब केवल ब्रह्मापुरी तक ही चलेगी. इसी प्रकार गोंदिया से तिरोड़ी, कटंगी और बालाघाट से जोड़ने वाली पैसेंजर ट्रेनें (68813, 68809, 788803) भी गोंदिया नहीं पहुंचेंगी, ये ट्रेनें ब्रह्मपुरी स्टेशन पर ही समाप्त और वहीं से शुरू की जाएंगी. गोंदिया से ब्रह्मपुरी के बीच का सफर यात्रियों को अन्य साधनों से तय करना होगा.
निर्माण कार्यों के चलते कुछ ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं. रीवा-इतवारी एक्सप्रेस (11754-11753) मई माह की आखिरी तारीखों (2 से 19 मई) पर अपने नियमित मार्ग जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट-गोंदिया के बजाय बदले हुए मार्ग जबलपुर-नैनपुर-छिंदवाड़ा-इतवारी होकर चलेगी. इस बदलाव से इस ट्रेन के समय और ठहराव में भी अंतर आ सकता है, इसलिए यात्री रेलवे पूछताछ नंबर 139 से जानकारी लेकर स्टेशन पहुंचे.
