झूठ बोलकर आदित्य रॉय कपूर के घर में घुसी अनजान महिला, पुलिस ने हिरासत में लिया

बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है आदित्य रॉय कपूर के घर में अज्ञात महिला ने घुसपैठ की है. मामला 26 मई कल सोमवार का है मुंबई पुलिस ने दुबई से आई एक महिला को आदित्य रॉय कपूर के बांद्रा स्थित घर में बहाने से घुसने के आरोप में हिरासत में लिया है बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ एक हैरान करने वाला वाकया हुआ. उनके मुंबई स्थित घर में एक अनजान महिला के घुसने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है घटना के समय आदित्य अपने घर पर नहीं थे. पुलिस के मुताबिक, महिला सोमवार करीब 6 बजे एक्टर के घर पहुंची. उस समय आदित्य शूटिंग के लिए बाहर थे.

इस दौरान गेट खोलने के लिए उनकी हाउस हेल्प संगीता पवार बाहर आई. 47 वर्षीय महिला गेट पर खड़ी थी. महिला ने पवार से पूछा कि क्या ये आदित्य रॉय कपूर का घर है. जब उसे पता चला कि आदित्य का घर है, तो उसने कहा कि वो एक्टर को कपड़े और गिफ्ट देने आई है. इसके बाद हाउस हेल्प ने महिला को अंदर आने दिया. हाउस हेल्प ने महिला से ये भी पूछा कि क्या उसने आदित्य से मिलने का समय लिया है. तो महिला ने कहा कि हां मीटिंग के लिए 6 बजे का टाइम फिक्स था. बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ एक हैरान करने वाला वाकया हुआ. उनके मुंबई स्थित घर में एक अनजान महिला के घुसने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है. घटना के समय आदित्य अपने घर पर नहीं थे. पुलिस के मुताबिक, महिला सोमवार करीब 6 बजे एक्टर के घर पहुंची. उस समय आदित्य शूटिंग के लिए बाहर थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *