जल प्रहार ! गुजरात में अहमदाबाद-सूरत समेत 5 शहरों में पानी भरा..
पूरे देश में मानसून की बारिश जारी है। दक्षिण गुजरात में भारी बारिश से कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। वलसाड के उमरगाम तालुका में 16 घंटों में 43 इंच बारिश हुई, जिससे निचले इलाके डूब गए हैं। शुक्रवार को राज्य के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी में पिछले 10 दिनों से हो रही बारिश के चलते गंगा, यमुना समेत 10 नदियां उफान पर हैं। सीतापुर में पानी सड़क पर भर गया। ग्रामीण नाव से आ-जा रहे हैं। पटना, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, सारण, वैशाली और सिवान समेत बिहार के 19 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। औरंगाबाद और बक्सर में गुरुवार को बिजली गिरने से 2-2 लोगों की मौत हो गई।
Heavy rainfall caused severe waterlogging in Ahmedabad’s Vejalpur and other areas, disrupting traffic and leading to local rescue efforts.#ahmedabad #gujarat #rainfall #waterlogging #flooding #rescue pic.twitter.com/iZ20qbt5l3
— The Federal (@TheFederal_News) July 24, 2026
वहीं, राजस्थान के बांसवाड़ा और डूंगरपुर समेत 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है।
