दुनिया का सबसे बेवकूफ पक्षी, जिसके जूते जैसी होती है चोंच
दुनिया में पक्षियों की हजारों प्रजातियां पाई जाती हैं. कोई अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है, तो कोई अपनी तेज रफ्तार और शिकार करने की कला के लिए जाना जाता है. लेकिन एक पक्षी ऐसा भी है, जिसे देखकर लोग डर जाते हैं. इसकी लंबी और भारी चोंच, विशाल शरीर और घूरती आंखें इसे बेहद खतरनाक बनाती हैं. हालांकि हैरानी की बात यह है कि इतने डरावने दिखने के बावजूद इसे दुनिया का सबसे “मूर्ख पक्षी” कहा जाता है. इस अनोखे पक्षी का नाम है शूबिल.
शूबिल मुख्य रूप से पूर्वी अफ्रीका के देशों में पाया जाता है. यह खासकर Ethiopia, South Sudan और Zambia के दलदली इलाकों में रहता है. कई लोग इसे सारस या बगुला समझ लेते हैं, लेकिन असल में इसका सबसे करीबी संबंध Pelican (पेलिकन) परिवार से माना जाता है. इस पक्षी की सबसे खास पहचान इसकी बड़ी और जूते जैसी दिखने वाली चोंच है. यही वजह है कि इसका नाम “शूबिल” पड़ा. इसकी चोंच करीब एक फुट लंबी और लगभग 5 इंच चौड़ी होती है. चोंच के किनारे बेहद नुकीले होते हैं, जिससे यह आसानी से अपने शिकार को पकड़ लेता है.
शूबिल देखने में जितना शांत लगता है, उतना ही खतरनाक शिकारी भी है. यह मछलियों, ईल, सांप और दूसरे छोटे जीवों का शिकार करता है. कई बार यह मगरमच्छ के बच्चों और मॉनिटर छिपकली को भी खा जाता है. इसकी शिकार करने की तकनीक भी काफी अलग होती है. शूबिल घंटों तक एक ही जगह बिल्कुल शांत खड़ा रह सकता है. वैज्ञानिक इसे “कोलैप्सिंग” कहते हैं. जब कोई मछली या दूसरा जीव पानी की सतह पर आता है, तो यह अचानक हमला करके उसे पकड़ लेता है.
