बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार, 206 सीटें जीतीं, TMC को 81 मिलीं, 134 सीटों का नुकसान, ममता भवानीपुर से हारीं

बंगाल की 293 सीटों के नतीजे आ गए। भाजपा राज्य में पहली बार सरकार बनाने जा रही है। बीजेपी को 206 सीटें मिलीं। वहीं ममता की पार्टी TMC सिर्फ 81 पर सिमट गई। 2021 विधानसभा चुनाव की तुलना में TMC को 134 सीटों का नुकसान हुआ है। कांग्रेस के खाते में 2 सीट आईं, वहीं दो सीटें हुमायूं कबीर की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी ने जीतीं। दो अन्य के खाते में आईं। भवानीपुर से सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,114 वोटों से हराया। सुवेंदु के खिलाफ यह उनकी लगातार दूसरी हार है। 2021 विधानसभा चुनाव में सुवेंदु नंदीग्राम से ममता के खिलाफ जीते थे।

बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीट हैं, एक सीट फालता पर 21 मई को दोबारा मतदान होगा। रिजल्ट 24 मई को आएगा। 2026 विधानसभा चुनाव में भाजपा का वोट शेयर 45.84% रहा। यह TMC के वोट शेयर 40.80% से 5% ज्यादा है। जबकि दोनों पार्टी की सीटों में करीब 125 का अंतर आया।