PM मोदी बोले- भारत-रूस संबंध हर कसौटी पर खरे उतरे, भारत-रूस की दोस्ती ध्रुव तारे की तरह
पीएम मोदी ने भारत-रूस के बीच अटूट दोस्ती का केडिट पुतिन को दिया है। उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति ने 25 साल पहले दोनों देशों के बीच पार्टनरशिप की नींव रखी थी। इस बीच मानवता को कई संकट देखने पड़े, लेकिन भारत-रूस दोस्ती ध्रुव तारे की तरह बनी रही। हर कसौटी पर दोनों देशों के संबंध खरे उतरे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों ने 2030 तक आर्थिक सहयोग की रणनीति बनाई है। इससे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन से हैदराबाद हाउस में मुलाकात के दौरान कहा कि भारत न्यूट्रल नहीं है। भारत शांति के पक्ष में है। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया को एक बार फिर शांति की जरूरत है। भारत शांति की हर कोशिश का समर्थन करता है।
#WATCH दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” पिछले आठ दशकों में विश्व में अनेक उतार चढ़ाव आए हैं। मानवता को अनेक चुनौतियों और संकटों से गुजरना पड़ा है और इन सबके बीच भी भारत-रूस मित्रता एक ध्रुव तारे की तरह बनी रही है। परस्पर सम्मान और गहरे विश्वास पर टिके ये संबंध समय की… pic.twitter.com/WBUKQtgN2z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2025
भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का आज सुबह राष्ट्रपति भवन में 21 तोपों की सलामी से स्वागत हुआ। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। फिर पुतिन ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
